लैण्डस्कैप लेवल प्लानिंग तथा प्रबंधन



यह सभी जानते हैं कि वन्यजीव अनुसंधान तथा संरक्षण के प्रयास अगर एक प्रजाति तथा सीमित क्षेत्र पर आधारित रहें तो इसके परिणाम भी सीमित ही मिलेंगें क्योंकि पारिस्थितिकी प्रक्रिया तथा प्रजाति वासस्थल विभिन्न स्थानिक तथा लौकिक पैमाने के आधार पर कोई निष्कर्ष निकालना त्रुटिपूर्ण हो सकता है। इसके अतिरिक्त वन्यजीव प्रबंधन में मानव वन्यजीवों का आपसी सम्बन्ध के समस्याओं पर परिदृश्य माँडल का प्रयोग, मैट्रिक्स प्रभाव तथा सामाजिक विकास आदि के विषय भी जुड़े हुए हैं। इन्हीं कारणों से संरक्षण नीति तथा अनुसंधान के लिये लैण्डस्केप लेवल डिजाइन, विशेषतया जलवायु परिवर्तन के प्राकृतिक संसाधनों तथा मानव जाति पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन करने के लिये आवश्यक है।

लैण्डस्केप लेबल प्लाटिंग तथा प्रबंधन संकाय की स्थापना प्रबंधकों तथा जीव वैज्ञानिकों के लिये लैण्डस्केप पारिस्थितिकी में प्रशिक्षण देने के लिये प्रशिक्षण मानक बनाना, परिदृश्य लेवल नीति का विकास करना तथा मानव वन्यजाति के आपसी सम्बन्धों को बढ़ावा देने के लिये की गई है। इस संकाय में क्षेत्र प्रबंधन तथा जीव वैज्ञानिक कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्य विभिन्न दृष्टिकोणों में सामन्जस्य स्थापित करना जिसे सैद्धांतिक माडलों के प्रयोगात्मक प्रबंधन में समस्याओं के निदान के लिये प्रयोग किया जा सके। विभाग के सदस्य विभिन्न लैण्डस्केपों में अनुसंधान तथा प्रशिक्षण के कार्यों में संलग्न हैं जिससे  देश में वन्यजीव प्रबंधन को नई दिशाएं मिल रही हैं।
 

वी.पी.उनियाल, पी.एच.डी.
वैज्ञानिक -जी
दूरभाष : 0135-2640111-115,
विस्तार संख्या : 120
ईमेल : uniyalvp@wii.gov.in
के.रमेश, पी.एच.डी
वैज्ञानिक - इ
दूरभाष : 0135-2640111-115, 
विस्तार संख्या : 241
मोबार्इल नo : 09412971678
ईमेल : ramesh@wii.gov.in