वन्यजीव नीति अनुसंधान



भारतीय वन्यजीव संस्थान के वन्यजीव अनुसंधान प्रकोष्ठ का उद्देश्य क्षेत्रीय, राष्ट्रीय तथा वैश्विक स्तर पर वन्यजीव, पर्यावरण एवम् मानव समाज के आपसी सम्बन्धों के सन्दर्भ में नीति व्यवहार तथा उनके प्रति सोच को प्रभावित करना। व्यवहार परिवर्तन से सरकारों, लोगों,  वितीय  सहायता प्रदान करने वालों, गैर-सरकारी संस्थाओं, निजी क्षेत्र में आपसी विश्वास बढ़ेगा तथा नियमों का भी विकास सम्भव हो सकेगा। इस सहयोग से सामाजिक स्तर पर संसाधनों का विकास तथा उचित उपयोग करने के प्रयासों का क्रियान्वित करने में सहायता मिलेगी। वर्तमान में चल रहे अध्ययनों तथा विभिन्न नीतियों की मॉनिटरिंग  द्वारा इन्फोर्समेन्ट तथा उत्तरदायित्व के बीच उत्पन्न होने वाली त्रुटियों को दूर किया जायेगा ताकि पर्यावरणीय शासन में सुधार किया जायेगा।

निर्धारित लक्ष्य

नवाचार अन्वेषण, वनों तथा वन्यजीवों से सम्बन्धित नीतियों के लिये स्थापित कानूनी ढाँचे की मॉनिटरिंग करना। अनुसंधान द्वारा प्राप्त नई खोज को लोगों, वन्यजीव व्यवसाय से सम्बन्धित व्यक्तियों, शिक्षा-शास्त्रियों तथा निर्णय करने वाले गुट के साथ बाँटना। यह कार्य गोष्ठियों, प्रकाशनों तथा सेमीनार के माध्यम से किया जाता है।

पर्यावरण से सम्बन्धित नजीर बने वैधानिक प्रकरणों का विश्लेषण करना।

कार्मिक

नोडल अधिकारी