जलवायु / मौसम



देहरादून की जलवायु उप-उष्णकटिबंधीय है, जिसके कारण यहां सर्दी के मौसम मंे ठंड, बसन्त ऋतु में हल्की गर्मी तथा गर्मी के मौसम में अत्यधिक गर्मी रहती है। देहरादून के आसपास स्थित पहाड़ों पर शीतकाल में बर्फ गिरती है लेकिन देहरादून का तापमान कभी शून्य से नीचे नहीं जाता है। 

  • ग्रीष्मकाल

    देहरादून में ग्रीष्मकाल अप्रैल के मध्य से लेकर जून के मध्य भाग तक चलता है। इस समय तापमान 

    अधिक से अधिक 36 डिग्री सेल्सियस तक पहँुच जाता है तथा दिन शुष्क, धूपयुक्त एवं गर्म रहते हैं। यहां समय समय पर वर्षा भी होती रहती है, जिससे तापमान न्यूनतम 16.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। मसूरी जैसे पहाड़ी स्थल के करीब स्थित होने के कारण ग्रीष्मकाल में यहां सैलानियों का तांता लगा रहता है। 

  • वर्षा ऋतु

  • देहरादून में वर्षा ऋतु जुलाई से आरम्भ होकर सितम्बर माह तक चलती है। वर्षा ऋतु के आते ही वर्षा अरब की खाड़ी से आती है। यह ऋतु गर्म होती है परन्तु ग्रीष्मकाल की गर्मी से कम होती है। नमी अधिक होती है, विशेषकर जुलाई तथा अगस्त के पहले हफ्तों में।

 
  • सर्द ऋतु

    • देहरादून में सर्दी की ऋतु का आगमन नवम्बर के माह से होता है तथा यह फरवरी माह तक चलती है। तापमान  न्यूनतम 5.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। अधिक से अधिक तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। आसमास की पहाडि़यों पर बर्फ गिरने की वजह से दिसम्बर तथा जनवरी के माह सबसे ठण्डे माह होते हैं। गढ़वाल हिमालय में बर्फ का आनन्द लेने के लिये सर्दी की ऋतु सबसे उम्दा है।

     

    ग्रीष्मकाल का तापमान : न्यूनतम : न्यूनतम: 16.7 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम: 36 डिग्री सेल्सियस

    सर्दी का तापमान : न्यूनतम :न्यूनतम: 5.2 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम: 23.4 डिग्री सेल्सियस

    औसतन वर्षा : 2073.3 मिलीमीटर