जैवविविधता



भारतीय वन्यजीव संस्थान परिसर में कुल 616 पौध प्रजातियां हैं जिनमें 384 वंश (375 एंजियोस्पर्म पैरीडोफाइट) के साथ कुल 107 कुलों (99 एंजियोस्पर्म व 8 पैरीडोफाइट) से सम्बन्धित 27 नरकट, 71 घास व पैरीडोफाइट्स की 9 प्रजातियों सहित 58 वृक्ष, 65 झाडि़यां (लियाना सहित), औषधीय पौधे व बेले हैं। कुल 616 पौध प्रजातियों में से 94% प्रजातियां जंगली हैं तथा 6% प्रजातियों का रोपण किया गया है।  

प्रिसर में वन्यजन्तुओं की विविधता भी काफी प्रचुर है, पक्षीः 49 कुलों से सम्बन्धित 310 प्रजातियां, उभयचरः 4 कुलों से सम्बन्धित 11 प्रजातियां, तितलियां: 5 कुलों से सम्बन्धित 90 प्रजातियां, पतंगेः 7 कुलों से सम्बन्धित 16 प्रजातियां, सरीसृपः 7 कुलों से सम्बन्धित 22 प्रजातियां, मकड़ीः 6 कुलों से सम्बन्धित 17 प्रजातियां तथा स्तनपायी 14 कुलों से सम्बन्धित 17 प्रजातियां।

परिसर की वनस्पति जल तटीय वनस्पति तथा घासीय किनारों सहित, विभिन्न स्तरों पर बढ़ते हुए शोरिया राबेस्टा वन, काष्ठभूमि, प्राकृतिक झाडि़यों के मोजेक को दर्शाती हुई प्राकृतिक 9 अर्धप्राकृतिक वनस्पति हैं। यहां पेरीडोफाइट्स की 12 प्रजातियां, वृक्षों की 54 प्रजातियां, झाडि़यों व लियाना की 64 प्रजातियों सहित, ओषधीय पौधों व बेलों की 438 प्रजातियों को मिलाकर कुल 556 पौध प्रजातियां हैं। 368 वंश सहित 99 कुलों में एंजियो स्पर्म का विस्तार है।