पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के 'प्रोजेक्ट एलिफेंट' के तत्वावधान में भारतीय वन्यजीव संस्थान ने अखिल भारतीय समन्वित हाथी आकलन-2023 के अंतर्गत एशियाई हाथियों की जनसंख्या का पहला डीएनए-आधारित आकलन किया है। गैर-आक्रामक आनुवंशिक नमूनाकरण और स्थानिक कैप्चर-रीकैप्चर (एसईसीआर) मॉडलिंग का उपयोग करते हुए, यह अध्ययन भारत के प्रमुख हाथी क्षेत्रों में हाथियों की संख्या का वैज्ञानिक रूप से पुख्ता अनुमान प्रदान करता है। यह राष्ट्रीय जनसंख्या आकलन को मानकीकृत करने और भारत में एशियाई हाथियों के विज्ञान-आधारित प्रबंधन एवं संरक्षण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
14-10-2025