एक राष्ट्र -एक सदस्यता के बारे में


भारत के प्रधान मंत्री ने 15 अगस्त, 2022 को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में अमृत काल में हमारे देश में अनुसंधान और विकास के महत्व को इंगित किया था। उन्होंने इस अवसर पर "जय अनुसंधान" का स्पष्ट आह्वान किया था। राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 (एनईपी 2020) ने भी हमारे देश में उत्कृष्ट शिक्षा और विकास के लिए अनुसंधान की पहचान की है।

भारत के आत्मनिर्भर और विकसितभारत@2047 के दृष्टिकोण के जवाब में, भारत सरकार ने केंद्र सरकार और राज्य सरकारों और केंद्र सरकार के अनुसंधान एवं विकास संस्थानों द्वारा प्रबंधित सभी उच्च शिक्षा संस्थानों के छात्रों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं को अंतरराष्ट्रीय उच्च प्रभाव वाले विद्वानों के शोध लेखों और जर्नल प्रकाशनों तक देशव्यापी पहुंच प्रदान करने के लिए एक राष्ट्र एक सदस्यतायोजना को मंजूरी दी।