स्वयंसेवक

ऐसे योग्य व्यक्ति जो अनुभव एवं एक्सपोज़र के बदले संस्थान की किसी अनुसंधान, अकादमिक या प्रशिक्षण गति विधि में स्वैच्छिक रूप से सहायता प्रदान करना चाहें, वे स्वयं सेवक बन सकते हैं। यह भूमिका किसी भी प्रकार के अस्थायी या स्थायी पद का अधिकार प्रदान नहीं करती और इसमें किसी प्रकार का वित्तीय भुगतान नहीं किया जाएगा।

स्थिति

'स्वयंसेवक' अवसर केवल संस्थान की किसी भी चल रही शोध परियोजना या सेल गतिविधियों में अनुभव प्राप्त करने के लिए है और यह चुने हुए विषय के पाठ्यक्रम को पूरा करने के लिए 'ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण परियोजना' या 'शोध प्रबंध परियोजना' जैसी अनिवार्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए योग्य नहीं है।

संस्थान को उचित सूचना देने और वन्यजीव विज्ञान संकाय के डीन द्वारा अनुमोदन के बाद, उम्मीदवारों को संकाय सदस्यों द्वारा पारस्परिक रूप से सहमत परियोजनाओं/सेल गतिविधियों में नियुक्त किया जाएगा।

पात्रता

वे उम्मीदवार जिन्होंने मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों,विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों से स्नातक/स्नातकोत्तर उपाधियाँ और अन्य समकक्ष या उच्चतर अध्ययन पूरा कर लिया है या कर रहे हैं, स्वयंसेवक बनने का विकल्प चुन सकते हैं। विशेष मामलों मेंभा .व .सं निदेशक के विवेकानुसार शैक्षिक योग्यता में छूट दी जा सकती है।