दृष्टि

शोधार्थी भर्ती एवं नियुक्ति प्रकोष्ठकी दृष्टि वन्यजीव संस्थान की परियोजनाओं में कार्यरत कार्मिकों की भर्ती के लिए एक सुचारु, निष्पक्ष एवं स्वचालित प्रणाली स्थापित करना है, साथ ही संस्थान के व्यापक शोधार्थी समुदाय को उपयोगी करियर अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराना भी है। यह प्रकोष्ठ शोधार्थियों की भर्ती से संबंधित मैनुअल प्रक्रियाओं को कम करने हेतु सुदृढ़ सूचना प्रौद्योगिकी अवसंरचना विकसित करने का भी लक्ष्य रखता है।

उद्देश्य

    यह प्रकोष्ठ निम्नलिखित उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए परिकल्पित है—

  • संस्थान की विभिन्न परियोजनाओं के अंतर्गत समयबद्ध एवं सुचारु भर्ती प्रक्रियाएँ सुनिश्चित करना ।
  • आवेदन प्रस्तुत करने, आवेदन सत्यापन, आवेदन प्रक्रिया तथा बुलावा पत्र जारी करने की प्रक्रिया को तकनीकी स्वचालन के माध्यम से शीघ्र बनाना ।
  • आवेदन की छँटनी हेतु पहले से स्वीकृत नियमों के आधार पर भौतिक दस्तावेजों के सत्यापन के लिए स्क्रीनिंग समिति का गठन करना ।
  • नियुक्त किए गए सभी शोधार्थियों का विवरण डाटाबेस संधारण एवं समय पर विस्तार प्रक्रिया के लिए शोध समन्वयक कार्यालय को उपलब्ध कराना ।
  • विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध रोजगार/नियुक्ति अवसरों की खोज करना तथा ऐसी सूचनाएँ नियमित एवं समयबद्ध रूप से छात्र समुदाय तक पहुँचाना ।