भारतीयवन्यजीव संस्थान, वन्यजीव विज्ञान एवं प्रबंधन के क्षेत्र में प्रशिक्षण, अनुसंधान एवं शैक्षणिक गतिविधियों के लिए एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थान है। संस्थान का मनोहर वातावरण, अत्याधुनिक अवसंरचना तथा ख्यातिप्राप्त संकाय मिलकर छात्रों को एक सजीव शैक्षणिक परिवेश और समृद्ध शिक्षण-अधिगम अनुभव प्रदान करते हैं। संस्थान में संचालितवन्यजीव विज्ञान में पीएचडी पाठ्यक्रमको राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक मान्यता प्राप्त है।
इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य वन्यजीव विज्ञान से संबंधित अवधारणाओं, सिद्धांतों, दृष्टिकोणों, विश्लेषणात्मक कौशलों तथा क्षेत्रीय तकनीकों पर सैद्धांतिक ज्ञान प्रदान करना है। उच्च क्षमता, प्रबल प्रेरणा तथा वन्यजीव एवं संरक्षण के प्रति गहरी रुचि रखने वाले छात्रों का चयन इसदो वर्षीय आवासीय पाठ्यक्रम के लिए किया जाता है। यह पाठ्यक्रम वर्तमान में अकादमी ऑफ साइंटिफिक एंड इनोवेटिव रिसर्च से संबद्ध है तथाएफ आर आई-डब्ल्यू आई आई पीएचडी कार्यक्रम वन्यजीव विज्ञान, वानिकी एवं वन भू-सूचना विज्ञान के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है।
अकादमी ऑफ साइंटिफिक एंड इनोवेटिव रिसर्च की स्थापना विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले, दक्ष एवं उत्कृष्ट शोधकर्ताओं तथा पेशेवरों की संख्या को अधिकतम करने के उद्देश्य से एक “राष्ट्रीय महत्व की संस्था” के रूप में की गई है। इसका उद्देश्य उन्हें नवाचार करने तथा निर्बाध अंतःविषयक अनुसंधान संचालित करने हेतु आवश्यक कौशलों से सुसज्जित करना है।
अकादमी ऑफ साइंटिफिक एंड इनोवेटिव रिसर्च की स्थापना संसद के एक अधिनियम, अर्थात्अकादमी ऑफ साइंटिफिक इनोवेटिव रिसर्च अधिनियम, 2011के अंतर्गत की गई, जिसे भारत सरकार द्वाराभारत के राजपत्रमें अधिसूचना संख्या 15, दिनांक7 फरवरी 2012 के माध्यम से अधिसूचित किया गया।
अकादमी ऑफ साइंटिफिक इनोवेटिव रिसर्च का मुख्यालय सीएसआईआर–मानव संसाधन विकास केंद्र परिसर, पोस्टल स्टाफ कॉलेज क्षेत्र, सेक्टर-19, कमला नेहरू नगर, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश–201002 में स्थित है।
वर्तमान मेंसीएसआईआर के सभी राष्ट्रीय अनुसंधान एवं विकास संस्थानों सहित 50 से अधिक अनुसंधान एवं विकाससंस्थानअकादमिक/उच्च शिक्षा के लिएअकादमी ऑफ साइंटिफिक एंड इनोवेटिव रिसर्चसे संबद्ध हैं।