वन्यजीव विज्ञान में स्नातकोतर पाठ्यक्रम
वन्यजीव विज्ञान में स्नातकोतर. पाठ्यक्रम संस्थान का दो वर्षीय आवासीय कार्यक्रम है और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अत्यंत प्रतिष्ठित है। इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य वन्यजीव विज्ञान में संकल्पनाओं, सिद्धांतों, दृष्टिकोणों, विश्लेषणात्मक कौशल और फील्ड तकनीकों के बारे में सैद्धांतिक ज्ञान प्रदान करना है। इस प्रमुख पाठ्यक्रम के लिए उच्च क्षमता, प्रेरणा और वन्यजीव एवं संरक्षण के प्रति जुनून रखने वाले छात्रों का चयन किया जाता है। यह पाठ्यक्रम वर्तमान मेंएकेडमी ऑफ साइंटिफिक एंड इनोवेटिव रिसर्च (ए सी एस आई आर)से संबद्ध है, जिसे विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में योग्य शोधकर्ताओं और पेशेवरों की संख्या को अधिकतम करने हेतु 'राष्ट्रीय महत्व का संस्थान'घोषित किया गया है।

पाठ्यक्रम मॉड्यूलर प्रकृति का है और सभी कक्षाएँ अपने-अपने क्षेत्र के सर्वोत्तम विशेषज्ञों द्वारा ली जाती हैं। सैद्धांतिक कक्षाओं के अतिरिक्त, छात्रों को देश के विभिन्न भागों के फील्ड टूर के माध्यम से प्राकृतिक इतिहास, शोध तकनीक, जलीय पारिस्थितिकी, वन्यजीव प्रबंधन और संरक्षण अभ्यास जैसी विविध विषयगत समझ के लिए व्यापक फील्ड अनुभव प्रदान किया जाता है।
समग्र रूप से, यह पाठ्यक्रम सैद्धांतिक ज्ञान और फील्ड अनुभव का एक उत्कृष्ट संयोजन प्रदान करता है, जो छात्रों को पारिस्थितिक अनुसंधान, संरक्षण योजना, वन एवं वन्यजीव प्रबंधन, प्रकृति शिक्षा आदि क्षेत्रों में सफल करियर के लिए तैयार करता है। इस पाठ्यक्रम का समृद्ध इतिहास रहा है और इसके अनेक एलुमनाइ विविध शैक्षणिक तथा अनुप्रयुक्त क्षेत्रों में सफल करियर बना चुके हैं।
सीटें और पाठ्यक्रम आरंभ होने की तिथि
इस दो वर्षीय आवासीय पाठ्यक्रम (चार सेमेस्टर) में कुलबीस मेधावी छात्रोंको प्रवेश दिया जाएगा, जिसमें15 भारतीयतथा05विदेशी छात्र (सार्कदेशों को प्राथमिकता के साथ) शामिल होंगे। प्रवेश के लिए आवेदनभारतीय और विदेशी—दोनों श्रेणी के अभ्यर्थियोंके लिए खुले हैं।
भारतीय नागरिको के लिए सीटों(15) का बंटवारा निम्न प्रकार से है :
| वर्ग | सीटें |
|---|---|
| सामान्य | 08 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग | 03 |
| अनुसूचित जाति | 02 |
| अनुसूचित जनजाति | 01 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग हेतु | 01 |
यदि ओबीसी /एस सी /एस टीउम्मीदवारसामान्य अभ्यर्थियों के साथ प्रतिस्पर्धा मेंस्वयं की योग्यता के आधार परचयनित होते हैं, तो उन्हेंआरक्षित सीटों में शामिल नहींकिया जाएगा।यदिपाँच विदेशी उम्मीदवारचयन के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं, तो ये सीटें भारत सरकार की आरक्षण नीति के अनुसारभारतीय अभ्यर्थियों को अनुपातिक रूप सेप्रदान कर दी जाएँगी।उम्मीदवारों के चयन के उपरांत, यह पाठ्यक्रमअगस्त 2024 मेंभारतीय वन्यजीव संस्थान, चंद्रबनी परिसर, देहरादून, उत्तराखंडमें आरंभ होगा।
पाठ्यक्रम शुल्क और छात्रवृत्तियाँ
भारतीय नागरिकों के लिए पूरे पाठ्यक्रम का काकुल शुल्क लगभग ₹6,00,000/- तथा विदेशी नागरिकों के लिएलगभग 14,000 अमेरिकी डॉलर होगा, जो भारतीयवन्यजीवसंस्थानको देय है। यह शुल्क पूरे पाठ्यक्रम के खर्चों — जैसट्यूशन शुल्क, छात्रावास आवास, फील्ड ट्रिप आदि — को कवर करता है।इसके अतिरिक्त, संस्थान में निधि की उपलब्धता के आधार पर ₹3000/- प्रति माह का मासिक वजीफा तथा शोध प्रबंध (डिसर्टेशन) परियोजना के लिए सहायता प्रदान की जाएगी।(निधि उपलब्धता के अधीन)
संस्थान मेरिट के आधार परआठ भारतीय छात्रों को पूर्ण छात्रवृत्तिभी प्रदान करेगा। भारतीय छात्रों के लिए छात्रवृत्ति का विवरण इस प्रकार है:
| वर्ग | सीटें |
|---|---|
| सामान्य | 03 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग | 02 |
| अनुसूचित जाति | 01 |
| अनुसूचित जनजाति | 01 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग हेतु | 01 |
इस पाठ्यक्रम के लिए चयनित अन्य अभ्यर्थियों (भारतीय तथा विदेशी) कोस्व-वित्तपोषितमाना जाएगा।
छात्रों को₹10,000 की एकमुश्त सावधि राशि तथा पाठ्यक्रम शुल्क को चार समान किश्तों में जमा करना होगा —
- भारतीय छात्रों के लिए:प्रति सेमेस्टर ₹1,50,000
- विदेशी छात्रों के लिए:प्रति सेमेस्टर $3500
यह शुल्क प्रत्येक सेमेस्टर के आरंभ से पहले जमा करना अनिवार्य होगा
योग्यता
- जीवन विज्ञान, चिकित्सा विज्ञान, अभियांत्रिकी, पशु चिकित्सा विज्ञान, कृषि, वानिकी, फार्मेसी, सामाजिक विज्ञान तथा कंप्यूटर विज्ञान मेंस्नातक डिग्री, अथवा इनके समकक्ष मान्य डिग्रियाँ।
- न्यूनतम 15 वर्ष की औपचारिक शिक्षा (10+2+3 या 11+2+2)।
- उपरोक्त विषयों में स्नातक डिग्री पूरा कर चुके उम्मीदवार, जिनके पासउत्तीर्ण प्रमाणपत्र (सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियोंके लिए न्यूनतम 50% कुल अंक तथा अनुसूचित जाति/ अनुसूचितजनजातिअभ्यर्थियों के लिए 45% कुल अंक)हों, या वे अभ्यर्थी जिन्होंने उपरोक्त विषयों में स्नातक की अंतिम परीक्षा दी हैया देने वाले हैंऔर जिनका परिणाम अभी लंबित है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।विदेशी नागरिक जिनकीमातृभाषा अंग्रेज़ी नहीं है, उन्हें इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अंग्रेज़ी प्रवीणता का प्रमाण (जैसे टीओइएफएल स्कोर) प्रस्तुत करना होगा |टीओइएफएलया आईईएलटीएसस्कोर रिपोर्ट01.01.2023से पहले की नहींहोनी चाहिए।न्यूनतम आवश्यक स्कोरटीओइएफएल: 213 (कंप्यूटर आधारित), 550 (पेपर आधारित), या 79 (इंटरनेट आधारित) या आईईएलटीएसकान्यूनतम6.0स्कोर आवश्यक है।
भर्ती प्रक्रिया
पात्र भारतीय अभ्यर्थियों कोराष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (एनईटी )में उपस्थित होना आवश्यक होगा, जो देश के 14 केंद्रों ( तिरुवनंतपुरम,चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, भोपाल,मुंबई,दिल्ली, लखनऊ, देहरादून, रांची, कोलकाता, गुवाहाटी, आइज़ोल और जम्मू) में आयोजित की जाएगी।किस केंद्र पर परीक्षा आयोजित की जाएगी, यह संस्थान द्वारा उस केंद्र पर पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर निर्धारित किया जाएगा, और अभ्यर्थी को इसकी सूचना प्रदान की जाएगी।एनईटीपरीक्षा2 घंटे अवधिऔर कुल100 अंकोंकीहोगीजिसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न और निबंध शामिल होंगे। प्रश्न सामान्य योग्यता, ज्ञान, विश्लेषणात्मक एवं भाषा कौशल, बुनियादी गणित और परिमाणात्मक कौशल, तथा बुनियादी जीवविज्ञान, पारिस्थितिकी एवं संरक्षण विषयों से संबंधित होंगे।एनईटीस्क्रीनिंग के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों कोव्यक्तित्व एवं अभिक्षमता परीक्षण (पी ए टी) / साक्षात्कारहेतु देहरादून बुलाया जाएगा। साक्षात्कार की अंतिम तिथियाँ चयनित अभ्यर्थियों को ईमेल द्वारा सूचित की जाएँगी।अंतिम चयनएनईटीमें प्राप्त50% अंकोंतथापी ए टी में प्राप्त 50% अंकोंके संयुक्त मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
सभी पात्र विदेशी अभ्यर्थियों का चयनऑनलाइन साक्षात्कारके माध्यम से किया जाएगा। विदेशी नागरिकों के लिए साक्षात्कार वेब कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित किया जाएगा, और इसकी तिथि एवं विडियो कांफ्रेंसिंगलिंक ईमेल द्वारा साझा किया जाएगा।अंतिम मेरिट सूची100 अंकोंपर आधारित होगी जिसमे 50% अंक स्नातक डिग्री केतथा50% अंक ऑनलाइन साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के होंगे
वन्यजीव विज्ञान में स्नातकोतर पाठ्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी के लिए "