डब्ल्यूआईआई ने एमएससी फ्रेशवाटर इकोलॉजी एंड कंजर्वेशन (2024-2026) के पहले बैच में प्रवेश की घोषणा की है। यह एक अग्रणी पाठ्यक्रम है जो मीठे पानी के पारिस्थितिकी तंत्र की बारीकियों को समझने में सहायक होगा। यह पाठ्यक्रम भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) द्वारा अपने नमामि गंगा कार्यक्रम के तहत प्रायोजित है। बीस मेधावी छात्रों को मीठे पानी की पारिस्थितिकी और संरक्षण के क्षेत्र में प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों से अवधारणाओं, सिद्धांतों, दृष्टिकोणों, विश्लेषणात्मक कौशल और क्षेत्र तकनीकों का ज्ञान प्राप्त होगा। ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च, 2024 से शुरू होगी और 12 अप्रैल, 2024 को समाप्त होगी।